Home » हरियाणा » डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल कालांवाली में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गुरु पूरब

डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल कालांवाली में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गुरु पूरब 

Facebook
Twitter
WhatsApp
97 Views
माता पुन्ना देवी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कालांवाली में गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस के पावन अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा जी के मार्गदर्शन में विद्यालय प्रांगण में मूल मंत्र का सामूहिक जाप एवं शब्द-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरी श्रद्धा और मर्यादा के साथ सहभागिता करते हुए मूल मंत्र का जाप किया तथा मधुर शब्द-गायन प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा कीर्तन के स्वर गूँजते ही विद्यालय का वातावरण गुरु नानक देव जी की वाणी और भक्ति से ओतप्रोत हो उठा। प्रधानाचार्या महोदया जी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन-आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक जी ने मानवता, सेवा, सत्य, समानता, सद्भावना और सरल जीवन का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने आचरण और चरित्र में अपनाएँ। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा और विनम्रता से ग्रहण किया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए मूल्य आधारित शिक्षा का भी सार्थक माध्यम बना।
कार्यक्रम का समापन ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतह’ के पवित्र जयकारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *