Home » हरियाणा » डॉ. राजपाल शर्मा के चिकित्सक पुत्र का विवाह बना नज़ीर

डॉ. राजपाल शर्मा के चिकित्सक पुत्र का विवाह बना नज़ीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
132 Views

विवाह में महज एक रुपया, एक नारियल किया स्वीकार
सिरसा। सिरसा निवासी डॉ. राजपाल शर्मा ने अपने चिकित्सक पुत्र डॉ. कुलदीप शर्मा का विवाह चित्तौडग़ढ़ निवासी मुकेश जोशी की पुत्री डॉ. आराधना जोशी से एक रुपया व एक नारियल लेकर की है जो क्षेत्रभर में नज़ीर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि डॉ. कुलदीप शर्मा एमबीबीएस एमडी चिकित्सक हैं जो इस समय रोहतक पीजीआई में कार्यरत हैं जबकि डॉ. आराधना जोशी हृदयरोग सर्जन हैं जिन्होंने बेंगलुरू से अध्ययन किया है और अपने कार्य में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। डॉ. राजपाल शर्मा की ओर से वर्तमान समय में अपने चिकित्सक पुत्र डॉ. कुलदीप शर्मा का विवाह पूर्ण भारतीय सनातनी परंपराओं के अनुकूल करते हुए जिस प्रकार का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है और सबके लिए अनुकरणीय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *