Home » हरियाणा » मनोविज्ञान का कार्य क्षेत्र सिर्फ अध्यापन तक सीमित नहीं- रेनू शेखावत

मनोविज्ञान का कार्य क्षेत्र सिर्फ अध्यापन तक सीमित नहीं- रेनू शेखावत

Facebook
Twitter
WhatsApp
133 Views
राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता एवं डॉ. गुरनाम सिंह के कुशल संयोजन में मनोविज्ञान विषय परिषद की ओर से एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि इस व्याख्यान में मनोवैज्ञानिक रेनू शेखावत ने मनोविज्ञान विषय के कार्य क्षेत्र के बारे में विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने बताया कि मनोविज्ञान का कार्य क्षेत्र सिर्फ अध्यापन तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने आरसीआई द्वारा अप्रूव कोर्सेज के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध करवाई। व्याख्यान के प्रारंभ में मनोविज्ञान विषय परिषद की ओर से वासुदेव ने  मनोवैज्ञानिक रेनू शेखावत  का स्वागत किया। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. गुरनाम सिंह, श्रीमती वंदना कटोच तथा श्रीमती पूनम सेठी भी उपस्थित रहे। अंत में प्रभजोत कौर ने सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *