Home » हरियाणा » श्री ब्राह्मण महासभा द्वारा लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों ने करवाई जांच

श्री ब्राह्मण महासभा द्वारा लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों ने करवाई जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
110 Views

सिरसा। स्व. पंडित होशियारीलाल शर्मा की स्मृति में श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा की ओर से रविवार को एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भगवान परशुराम धर्मशाला, सिरसा में आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए महासचिव सुधीर सारस्वत ने बताया कि ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के प्रधान सुशील शर्मा (पंप वाले) की अध्यक्ष्ता में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ राजकुमार शर्मा द्वारा किया गयाा। शिविर में सिरसा के सात प्रख्यात चिकित्सकों द्वारा मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया एवं सत्यम लैब द्वारा खून की जांचें की गई। इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डा. ललित मोहन, नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राधेश्याम शर्मा, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका गुप्ता, मानसिक रोग विशेषज्ञ (न्यूरो साइकेट्रिक) डा. उमंग गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. गुंजन अग्रवाल, फिजियो थैरेपिस्ट (एमपीटी आर्थो) डा. जयगोपाल शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डा. इंद्रांशु सारस्वत ने अपनी अमूल्य सेवाएं देते हुए 150 से अधिक लोगों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने व संसाधनों के अभाव में लोग अपनी जांच नहीं करवा पाते। ऐसे लोगों के लिए इस प्रकार के शिविर काफी कारगर साबित हो सकते हंै। इस मौके पर राजकुमार चोटिया, सुधीर सारस्वत, सीता राम जोशी, राजेश शर्मा, वेद चाडीवाल सरपंच, विजय लेमन वाले, इंद्र मोहन शर्मा, घनश्याम शर्मा, हीरा लाल शर्मा, सुशील शर्मा बंसीवट वाले, त्रिलोक शर्मा, हुकम चंद शर्मा, हरीश जोशी, सुरेश गौतम, रोशन लाल शर्मा, मोहित जोशी, राम प्रकाश, संजय शर्मा निट्टू, सुल्तान शर्मा, सुरेश दड़बा, हरीश भारद्वाज, रोहित शर्मा, रामकुमार शर्मा, शाम लाल शर्मा, हेमकांत शर्मा एमसी, देवेन्द्र देव गौड़, जगदीश जोशी, बृजमोहन मोथ, संजय शर्मा, ईश्वरदत्त्त, श्रवण शर्मा, एलएन स्वामी, देवेंद्र स्वामी, सतीश कुमार, पंकज, रवि शंकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices