Home » हरियाणा » ऑटो रिक्शा सवार युवक 10 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।

ऑटो रिक्शा सवार युवक 10 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
115 Views
सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नजदीक कंगनपुर रेलवे फाटक गली नंबर एक फ्रैंड्स कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से ऑटो रिक्शा सवार एक युवक को 10 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रेलवे फाटक से होते हुए कंगनपुर की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब फ्रेंडस कालोनी के नजदीक पंहुची तो सामने से एक ऑटो रिक्शा आता हुआ दिखाई दिया । उक्त ऑटो सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक अपने ऑटो को मोड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने उक्त ऑटो चालक से वापस मोडने का कारण पूछा ऑटो सवार युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली,तो उसके कब्जा से 10 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ निक्का पुत्र जीता सिंह निवासी अहमदपुर जिला सिरसा के रूप में ।सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices