सिरसा। लंबे समय से स्वच्छ पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे परशुराम नगर के वार्ड नंबर 11 के निवासियों की माँग को नगर पार्षद राजन शर्मा ने पूरा करते हुए वार्ड में नई पेयजल पाइपलाइन डालने के कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया हैं। पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत नगर पार्षद राजन शर्मा ने वार्ड वासियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर की। इस अवसर पर पार्षद राजन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहा है और इस पाइपलाइन के शुरू होने से वार्डवासियों की एक बड़ी और मूलभूत समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरी की जाएगी। वार्डवासियों ने इस परियोजना पर गहरी खुशी व्यक्त की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि हम काफी लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई से परेशान थे। कई बार पानी इतना दूषित आता था कि उसका इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता था। इस वजह से कई लोग जल-जनित बीमारियों की चपेट में भी आ चुके थे। अब जब पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है, तो हमें उम्मीद है कि हमारे बच्चों और परिवार के सदस्यों को स्वच्छ पानी मिल पाएगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। वार्डवासियों ने विशेष रूप से पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, जिनके प्रयासों से यह परियोजना स्वीकृत हुई, और नगर पार्षद राजन शर्मा, पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों एसडीओ दीपक तथा जेई हेमंत सिंगला का धन्यवाद किया। वार्डवासियों ने कहा कि इन सभी के सक्रिय सहयोग और समन्वय से ही आज यह कार्य धरातल पर उतर सका है।पाइपलाइन का काम शुरू होने से पूरे वार्ड में खुशी का माहौल है।
सिरसा के परशुराम नगर में नई पेयजल पाइपलाइन का काम शुरू
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026