Home » हरियाणा » 44वां शुभ दीवान व भंडारा 16 नवंबर को

44वां शुभ दीवान व भंडारा 16 नवंबर को

Facebook
Twitter
WhatsApp
132 Views

सिरसा। पीर मंदिर, डेरा बाबा रामां जी, नजदीक हैफेड ऑफिस, सिरसा में 44वां शुभ दीवान व भंडारा आगामी 16 नवंबर, रविवार दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए जगदीश सिडाना ने बताया कि कार्यक्रम में चिराग-ए-रोशन प्रीतम छाबड़ा करेंगे। जबकि सत्संग व प्रवचन बाबा रामां जी अपने मुखारबिंद से कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि पटियाला पंजाब से टोनी सुलतान व गुरविंद्र साईं व सिरसा से सुरेश ग्रोवर जागरण गु्रप की ओर से बाबा जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। सत्संग के उपरांत भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *