सिरसा। गांव रोहण निवासी हरप्रीत सिंह दहिया पुत्र दर्शन सिंह ने गांव के ही अमनदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह द्वारा पाइप डालने की एवज में सरकारी रास्ते की तोडफ़ोड़ अवैध रूप से पाइप लाइन डालने के मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों एस सी व एक्सईएन सहित उपायुक्त को शिकायत दी है। शिकायत में हरप्रीत सिंह दहिया ने बताया कि उसके खेत के पास अमनदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, जोकि पीडब्ल्यूडी विभाग में सरकारी कर्मचारी है। अमनदीप खेत के पास सरकारी पक्के रोड को तोडक़र अपनी पाइप लाइन डाल रहा है, जिस कारण लोगों को अपने खेतों में जाने में भी काफी दिक्कतें आ रही है। उसने बताया कि इस रास्ते के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग की जगह है, जिस कारण से उस रास्ते आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि इससे पहले भी उसने पीडब्ल्यूडी की सरकारी जगह में अपना खाल बना रखा है और सरकारी जगह पर कब्जा करने की फिराक में है। आरोप है कि वह नाजायज तौर पर उक्त जगह पर कब्ज़ा करना चाहते हंै और इस षड्यंत्र में गांव के भी कुछ अन्य लोग मिले हुए हैं। जिसकी विभाग के जेई को भी शिकायत की, लेकिन इसके वाबजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भी उसके साथ मिले हुए हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की कि जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लिया जाए। इसके साथ-साथ आरोपी पक्ष द्वारा लगातार उसे धमकियां दी जा रही है, जिससे उसकी जान को भी खतरा है, इसलिए उसे सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
पक्के रास्ते को तोडऩे के आरोप में दी उपायुक्त व अधिकारियों को शिकायत
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026