Home » हरियाणा » न्यू विकास सीनियर सैकेंडरी स्कूल, चामल में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस

न्यू विकास सीनियर सैकेंडरी स्कूल, चामल में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
131 Views

सिरसा। गांव चामल के न्यू विकास सीनियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रार्थना सभा से हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढक़र एक मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चाचा नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर आधारित एक सुंदर स्किट रही। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके आदर्शों और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि उपस्थित सभी दर्शक भावविभोर हो उठे। इसके अतिरिक्त स्कूल की प्रतिभाशाली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम ने भी खूब सराहना बटोरी। रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल रजनी अरोड़ा ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी न केवल बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति जैसे मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करते हैं। कार्यक्रम में सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अव्वल हैं और उनका आत्मविश्वास व मेहनत उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक रोशन लाल ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रांगण में प्रसाद और मिठाई भी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *