Home » हरियाणा » श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
106 Views

सिरसा। गांव मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मेले की थीम पर आधारित विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जहां सुबह से ही बच्चों में भरपूर उल्लास देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या जीना धुरिया ने रिबन काट कर किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की सबसे मूल्यवान धरोहर होते हैं। उनकी मुस्कान, उनकी जिज्ञासा और उनकी प्रतिभा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। विद्यालय का कर्तव्य केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सृजनशीलता का विकास करना भी है, इसलिए ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी कला, कौशल और ज्ञान को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के रचनात्मक स्टॉल लगाए, जोकि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रत्येक स्टॉल पर बच्चों की कल्पनाशील सोच और मेहनत स्पष्ट रूप से दिखाई दी। छात्रों के मनोरंजन के लिए लाइव म्यूजिक का आयोजन किया गया, जिसने पूरा वातावरण उल्लास से भर दिया। इसके साथ ही कैमल राइडिंग, रोचक खेल, कला गतिविधियां और अध्यापकों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की गई। इन सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान करने से लेकर स्टॉल संचालन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गतिविधियों के प्रबंधन तक हर स्तर पर सहयोग दिया। बाल दिवस का यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार और प्रेरणादायी उत्सव साबित हुआ, जिसने बच्चों में नई उमंग, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices