Home » हरियाणा » बिहार की जीत कार्यकर्ताओं के संकल्प, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना की जीत है: जनकराज शेरपुरा

बिहार की जीत कार्यकर्ताओं के संकल्प, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना की जीत है: जनकराज शेरपुरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
142 Views

सिरसा। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर मार्केट कमेटी कार्यालय में वाइस चेयरमैन जनकराज शेरपुरा की अध्यक्षता में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन मार्किट कमेटी इंद्रपाल, सचिव वीरेंद्र मेहता, सुपरवाइजर रामचंद्र, सचिव संदीप, मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर कुलदीप, मंडी सुपरवाइजर रामकुमार, व्यापारी राजकुमार शर्मा, अनिल बणी वाले, बृजमोहन गोयल, सभी पदाधिकारी एवं किसानों बूटा सिंह, राजकुमार बिश्नोई, व्यापारियों, मजदूर ने मिलकर खुशी जाहिर की। मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन जनकराज शेरपुरा ने बिहार की जनता को रिकॉर्ड जनसमर्थन देने पर साधुवाद देते हुए कहा कि पूरे देश के अंदर भगवा की लहर आई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का पूरे देश में डंका बजा है। प्रधानमंत्री के कुशन नेतृत्व से आने वाले समय में हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। जनकराज शेरपुरा ने कहा कि बिहार वासियों ने एक बार फिर सुशासन, विकास और स्थिरता को चुना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभवी और कुशल नेतृत्व ने एनडीए को यह ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत न केवल बिहार की है, बल्कि पूरे देश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं के संकल्प, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *