पावर मंत्री व उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत
सिरसा। सब अर्बन सबडिवीजन रतिया सर्किल फतेहाबाद जेई सुखदेव सिंह ने प्रेस बयान में कहा कि संदीप कुमार एक्सईएन फतेहाबाद ने मार्च अप्रैल में रिकवरी के लिए सब अर्बन सब डिवीजन फतेहाबाद में ड्यूटी लगाई। उन्होंने अच्छे ढंग से स्टाफ के साथ तालमेल बनाकर रिकवरी कर विभाग को लाखों रुपए का फायदा किया। इसके बावजूद एक्सईएन ने ऑर्डर कैंसिल करके उन्हें भट्टू लगा दिया। यहां एसडीओ भट्टू और संदीप कुमार मेहता एक्सईएन ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। सुबह सुबह 4 बजे से 5 जानबूझकर चोरी पकडऩे के लिए लोकेशन मांगी जाती। फिर भी मंैने कार्य करते हुए अच्छे ढंग से अपनी ड्यूटी निभाई। इन दोनों से परेशान होकर मैं 2 महीने की छुट्टी चल गया। सब अर्बन सबडिवीजन रतिया में 2 करोड़ 63 लख रुपए लगभग रिकवरी पेंडिंग थी। अधीक्षक अभियंता फतेहाबाद ने रिकवरी करने के लिए ऑफिस ऑर्डर कर दिए। मैंने उनके निर्देशानुसार 1 अगस्त 2025 को सब अर्बन सब डिवीजन रतिया में ज्वाइन किया। एसडीओ ने एक करोड़ 11 लाख डिफॉल्टिंग अमाउंट की लिस्ट मुझे दी, मैंने अपने वाहन पर सभी गांव, कंप्लेंट सेंटर, ढाणियों, स्टाफ खाता धारकों से अच्छा तालमेल बनाकर लिस्ट क्लीयर की। हर रोज लोकेशन के साथ डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट एसडीओ को भेजता हूं। रिकवरी करने के लिए कभी-कभी गाड़ी की भी जरूरत पड़ती है। गांव बहुत-बहुत दूर होते हैं, हर जगह पर नहीं पहुंच सकता। मैंने एसडीओ से गाड़ी की एक दो बार डिमांड की, लेकिन अडिय़ल व बदतमीज एसडीओ ने गाड़ी देने से साफ इनकार कर दिया। फिर भी मैंने एसडीओ के निर्देशानुसार जहां-जहां मुझे भेजा गया, मीटर टीडीसीओ-पीडीसीओ करते हुए रिकवरी की। 10 नवंबर 2025 को एसडीओ ने सभी जेई को मैसेज किया कि 11 नवंबर 2025 को ऑफिस में मीटिंग है, सभी पहुंचे। मैं और मदनलाल जेई मीटिंग में सबसे पहले पहुंच गए। जाते ही एसडीओ ने अपनी दादागिरी दिखाते हुए बिना लिस्ट देखे, मुझे धमकाना शुरू कर दिया। मैंने कहा कि मेरी लिस्ट तो देखो, मेरी एक नहीं सुनी, कहने लगे तेरे को अभी रिलीव कर दूंगा। मैं चुपचाप सुनता रहा। मैंने गलती से कह दिया कि मुझे कोई परमानेंट कर्मचारी या कोई अप्रेंटिस दे दो, जिससे वह गुस्से में आ गया, अपशब्द बोलने लगा। काम करने के बाद भी मेरा प्रोग्रेस का लेटर निकाल दिया, जिससे उसे मानसिक प्रताडऩा हुई। 14 नवंबर 2025 को बिना कारण मुझे रिलीव कर दिया गया है। इन्हीं अधिकारियों से परेशान होकर चार 5 कनिष्ठ अभियंता डिमोशन ले गए। मेरा उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि तानाशाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंधी पावर मिनिस्टर और उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिखकर अवगत करवा दिया गया है। जेई सुखदेव ने चेतावनी दी कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह 17 नवंबर से सब अर्बन सब डिवीजन रतिया एसडीओ के खिलाफ धरने पर बैठूंगा। इस दौरान मेरे साथ कोई अनहोनी घटना हो जाती है तो संदीप कुमार मेहता एक्सईएन, तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार चंदन, एसडीओ विपिन कुमार वर्मा भट्टू जिम्मेवार होंगे।
बेहतर रिकवरी के बाद भी जेई को किया प्रताडि़त, धरने की चेतावनी
Facebook
Twitter
WhatsApp



