सिरसा। सेठ सागर मल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक समारोह उड़ान बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष समारोह का विषय उड़ान, सपनों को पंख देना था, जिसके अनुरूप विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की जोत प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर विजय कुमार, वाइस चांसलर, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, सुनील कुमार रजिस्ट्रार चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, सेठ सागरमल सुराणा जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल, विद्यालय प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी, ट्रस्टी राजेन्द्र गोलछा, ट्रस्टी देवेंद्र डागा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु बाला उपस्थित रहे।
सिरसा शहर की प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दिखाते हुए विद्यालय परिवार की प्रगति की सराहना की। प्रारंभ में सरस्वती वंदना की मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्या रेणु बाला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और निरंतर परिश्रम जीवन में सफलता का मूल मंत्र हैं। सम्मानित अतिथि शांति स्वरूप, चेयरमैन नगर परिषद सिरसा और जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभिभावकों को समारोह में शामिल कर उनका सम्मान बढ़ाया गया है। मुख्य अतिथि और सभी गणमान्य व्यक्तियों को विद्यालय प्रबंधक समिति द्वारा शॉल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावी नृत्य प्रस्तुति दी। कराटे का शानदार प्रदर्शन दर्शकों की तालियों का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने गिद्धा, भांगड़ा, राजस्थानी, हरियाणवी, गुजराती, मराठी, हिमाचली और बंगाली गीतों पर प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति की विविधता को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया। अध्यापिकाओं द्वारा नशामुक्ति विषय पर आधारित नाटक भी मंचित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सेठ सागरमल सुराणा जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल तथा विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी ने अन्य सदस्यों के साथ विद्यार्थियों को विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ट्रस्टी राजेन्द्र गोलछा और देवेंद्र डागा ने भी विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
जैन स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026