Home » हरियाणा » बसपा पदाधिकारियोंं ने प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर किया मंथन

बसपा पदाधिकारियोंं ने प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर किया मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp
130 Views

सिरसा। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश कार्यालय, रोहतक में रविवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसने पूरे हरियाणा में बसपा के संगठन को एक नई दिशा देने का काम किया। इस बैठक में हरियाणा प्रदेश के 4 जोनों  के जिम्मेदार पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सेक्टर कमेटियों के प्रभारी, बूथ कमेटियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला प्रधान रामधन चौटाला ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कुमारी मायावती द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों को पूरी गंभीरता से समझना, अपनाना और हर स्तर पर अमल की ठोस योजना बनाना था। उनके मार्गदर्शन के अनुरूप संगठन को बूथ से प्रदेश स्तर तक मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में
रणधीर सिंह बैनीवाल (केंद्रीय कॉर्डिनेटर, बसपा) रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बसपा तभी मजबूत होगी, जब बूथ कमेटियां सक्रिय, सेक्टर कमेटियां संगठित और जिला व प्रदेश स्तर पर नेतृत्व मजबूत रहेगा। उन्होंने अनुशासन, संगठन विस्तार और मिशन के प्रति पूर्ण समर्पण पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर सीपी सिंह (केंद्रीय राज्य प्रभारी, हरियाणा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) ने विस्तृत रूप से बताया कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ ही लक्ष्य में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी सेक्टर व बूथ प्रभारी साथियों से अपील की कि वे हर घर तक पार्टी सुप्रीमो का संदेश पहुंचाएं। अन्य अतिथि गणों में विशाल गुर्जर (स्टेट प्रभारी), दलवीर भान (स्टेट प्रभारी), नेतराम (स्टेट प्रभारी), प्रदेश महासचिव हेमचंद मेहरा, महेंद्र सिंह धनिया, डा. मनोज ग्रोवर, रतिराम प्रदेश महासचिव इन सभी अतिथियों ने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को व्यवस्थित करने पर विस्तृत सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण जमालपुर (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा) ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रूप से कहा कि हरियाणा में बसपा को मजबूत करने का पहला कदम है, बूथ कमेटियों का 100 प्रतिशत सक्रिय होना। दूसरा कदम है सेक्टर कमेटियों को पुनर्गठित कर उन्हें मिशन के अनुरूप सक्रिय करना। तीसरा कदम है जिलाध्यक्षों, जोन प्रभारियों और जिला प्रभारियों के बीच तालमेल को मजबूत करना। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले कुछ महीनों में हरियाणा का संगठन बूथ से प्रदेश स्तर तक पूरी तरह सक्रिय और संगठित दिखाई देना चाहिए। बैठक में विशेष रूप से सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन और उनकी जिम्मेदारियों का विस्तार,
बूथ कमेटियों के सशक्तिकरण व हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाना, जिला और जोन स्तर पर समन्वय मजबूत करना, सदस्यता अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना, सोशल मीडिया और जमीनी गतिविधियों को समान गति से बढ़ाना, 6 दिसंबर कोबाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की तैयारी, बहन मायावती के सभी दिशा-निर्देशों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर भी विचार किया गया। सभी जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ कमेटियों ने एक साथ संकल्प लिया कि हरियाणा में बसपा को बूथ स्तर तक अत्यंत मजबूत बनाकर बहन मायावती के मिशन को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर रामदिया खेड़ी जिला अध्यक्ष हिसार, नानक देव प्रजापति जिला प्रभारी हिसार, रामधन चौटाला जिलाध्यक्ष सिरसा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices