Home » हरियाणा » एसपी दीपक सहारन ने “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” पर जिला के सभी पत्रकार व छायाकार साथियों को बधाई दी।

एसपी दीपक सहारन ने “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” पर जिला के सभी पत्रकार व छायाकार साथियों को बधाई दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
136 Views
 *नशामुक्ति अभियान में मीडिया की भूमिका कारगर साबित हो रही है:–एसपी।*
सिरसा…….पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले सभी पत्रकार व छायाकार साथियों को “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, क्योंकि यह विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में कार्य करता है । मीडिया आमजन मानस को जागरुक करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार और अन्य गलत कार्यों को उजागर करता है, जिससे प्रशासन व सरकार जवाबदेह बनी रहती है और जनता की आवाज़ मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्वतंत्र, निर्भीक और तथ्याधारित पत्रकारिता है। समाज की वास्तविक आवाज को सामने लाने, जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने और शासन-प्रशासन को उत्तरदायी बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण व प्रेरणादायी रही है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि पत्रकारिता राष्ट्र व समाज के जनमानस को जागरूक, सशक्त और एकजुट करने का कार्य करती है, जो हमारे लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।मीडिया की सत्यनिष्ठा, निर्भीकता और निस्वार्थ सेवा के लिए हार्दिक अभिनंदन । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि पत्रकारिता समय के साथ काफ़ी विकसित हुई है । आजकल ज़्यादातर पत्रकारिता डिजिटल माध्यमों से की जा रही है,इसलिए हमें हर चीज के बारे में जागरूक हो रहे है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करती है तथा पत्रकारिता के ज़रिए लोगों को सही जानकारी मिलती पाती है, जिससे वे अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा सकते हैं । उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की वजह से ही समाज में न्याय की स्थापना होती है और प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आज़ादी मिलती है ।”राष्ट्रीय प्रेस दिवस” पर सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाए देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि सिरसा जिला की जनता को नशा के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जिला के सभी मीडिया के साथी अपनी अहम भूमिका निभाएं ताकि इस बुराई को समाज से पूरी तरह से मिटाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices