Home » हरियाणा » करीब 60 लाख रुपए की 588 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर जालांधर,पंजाब से काबू ।

करीब 60 लाख रुपए की 588 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर जालांधर,पंजाब से काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
137 Views
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले,नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर नहीं बखशा जाएगा :- एसपी ।
 सिरसा …… ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने करीब 60 लाख रुपए की 588 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को पंजाब के जालांधर जिला से काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने सप्लायर आरोपी सुखपाल सिंह उर्फ सुखी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी वहरा,तहसील नकोदर महतापुर जिला जालांधर,पंजाब को जालंधर से काबू कर लिया । गौरतलब है कि 26 सितंबर 2025 को नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने प्रेम नगर सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक आरोपी को 588 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन सुखपाल सिंह उर्फ सुखी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पंजाब से लेकर आया था । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच के दौरान नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने मुख्य सप्लायर आरोपी को पंजाब के जालांधर जिला में दबिश देकर काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है,और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि नशे की काली कमाई से संपत्ति अर्जित करने वालों तथा युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *