सिरसा। सिख कौम के नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर सिंह महाराज के 350वें शहीदी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में विशाल नगर आयोजित किया गया। जत्थेदार बाबा जगतार सिंह व बाबा नरेंदर सिंह ने पंज प्यारों, निशान साहिबान और पालकी साहिब सहित पूरे नगर कीर्तन का बड़ी श्रद्धा व आत्मीयता से स्वागत किया। इस अवसर पर सिरसा के एसडीएम , जगदीश चोपड़ा और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेंबर गुरमेज सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सेवा में सहयोग दिया। रात्रि विश्राम गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में ही हुआ। अगले दिन सुबह जत्थेदार बाबा जगतार सिंह की अगुवाई में विशाल कीर्तन-दरबार और अरदास के साथ नगर कीर्तन पुनः शुरू हुआ। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के गगनभेदी जयकारों के बीच नगर कीर्तन शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ आगे बढ़ा। सिरसा की संगतों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर, लंगर वितरित कर और अन्य सेवाएं निभाकर अपार श्रद्धा का प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में विश्राम के लिए रुका। सिरसा की सभी संगतों ने दिन-रात एक करके जिस उत्साह और समर्पण से सेवा निभाई, मेंबर गुरमेज सिंह जी ने सभी सेवादारों, संगतों और प्रशासन का विशेष रूप से धन्यवाद किया और कहा कि सिरसा की संगत ने सच्चे अर्थों में हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। नगर कीर्तन का यह भव्य स्वरूप सिरसा शहर के लिए ऐतिहासिक पल बन गया। हजारों श्रद्धालु गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते दिखे।
गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का हुआ आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026