अध्यक्ष जगदीश चंद्र ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
सिरसा। संगठन पर्व के तहत नियुक्तियों की श्रृंखला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक के निर्देशानुसार भाजपा जिला प्रभारी वेद फुलां से विचारविमर्श उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट द्वारा लगातार संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में नगर मंडल तृतीय सिरसा के प्रभारी कपिल सोनी एडवोकेट से विचार-विमर्श के बाद मंडल अध्यक्ष पीर बस्ती निवासी जगदीश चंद्र ने अपनी कार्यकारिणी को विस्तार दिया है, जिसमें पूनम मल्होत्रा, मीनू सोनी, ओपी ठाकुर व अनिल अग्रवाल को उपाध्यक्ष, जितेंद्र फुटेला व विजय सैन को महामंत्री, अंजनी बांसल, विनय शर्मा एडवोकेट, माया देवी, जगदीश कुमार चुघ व सतपाल जोत को सचिव, मक्खलाल को कोषाध्यक्ष, मोनू ठाकुर मीडिया प्रभारी, भागीरथ सैनी मीडिया सहप्रभारी, रोहताश रेगर को आईटी सैल प्रमुख, नरेश कुमार को आईटी सैल सह प्रमुख, रीटा मानक को सोशल मीडिया प्रमुख व आशीष स्वामी को सोशल मीडिया सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की ओर से संगठन पर्व के तहत पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है, ताकि संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्य एवं विकास योजनाओं से विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में बिना पर्ची-बिना खर्ची के मिल रहे रोजगार से युवाओं में पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है और युवा पीढ़ी को अब यह विश्वास हो गया है कि पढऩे-लिखने के बाद पारदर्शी तरीके से उन्हें रोजगार अवश्य मिल जाएगा। युवाओं व जनमानस में यह सोच और विश्वास पीएम मोदी व सीएम नायब सैनी की नीतियों से सम्भव हो पाया है।
भाजपा ने जारी की नगर मंडल सिरसा तृतीय की संगठनात्मक नियुक्ति सूची
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026