समाजसेवी ललित जन ने सपरिवार कार्यक्रम में लिया हिस्सा
सिरसा। नजदीक फोर्स स्टेशन, डबवाली रोड स्थित कुलदेवी माता श्री पद्मावती धाम में माता की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी ललित जैन ने सपरिवार शिरकत की। भूमि पूजन कार्यक्रम ब्रह्मलीन दीप सागर महाराज के उत्तराधिकारी संजय गांधी महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ। ललित जैन ने बताया कि दक्षिण भारत (कनार्टक) से माता की 24 भुजाओं वाली प्रतिमा तैयार कर मंगवाई गई है। इस प्रतिमा को एक ही काले रंग के पत्थर से तराशा गया है। उन्होंने बताया कि विधि विधान के अनुसार मंत्रोचारण के साथ इस कार्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से भी आह्वान किया कि वे रोजाना माला जरूर जपें।
उन्होंने प्राचीन काल का उदाहरण देते हुए बताया कि प्राचीन समय में मुनि माता के प्रति श्रद्धा कम रखते थे, लेकिन धीरे-धीरे माता के चमत्कारों को देखते हुए उन्होंने माता पद्मावती की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना शुरू की। आज कलयुग में तमाम संत महात्मा माता श्री पद्मावती के चमत्कारों को मानते हैं और माता की मन से पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, कनार्टक से यहां श्रद्धालु आते हंै और अपनी मन्नत मांगते हैं। जो श्रद्धालु सच्चे मन से यहां आता है, माता उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है। कार्यक्रम के पश्चात आरती की गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मानकचंद जैन, रवि गर्ग, प्रेम सरावगी, भूषण सरावगी, नवीन सरावगी, नरसिंह बांसल, लक्की बांसल, राजकुमार (प्रेम मोटर) सपरिवार, राजदेवी, कमलादेवी कर्नाटक आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कुलदेवी माता श्री पद्मावती की मूर्ति स्थापना हेतु करवाया भूमि पूजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026