लघु सचिवालय स्थित प्राईमरी स्कूल में बच्चों को ट्रस्ट सदस्यों ने वितरित की जर्सियां
सिरसा। बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2116 द्वारा गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर लघु सचिवालय स्थित प्राईमरी स्कूल में सर्दियों के मौसम को देखते हुए स्कूली बच्चों को जर्सियां वितरित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने शिरकत की। इस मौके पर कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को हम केवल एक ऐतिहासिक घटना के रूप में नहीं देख सकते। उनकी शहादत और बलिदान आज भी हमें सिखाते हैं कि हम अपनी आस्थाओं, मान्यताओं और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहें। उन्होंने कहा कि बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रधान रविंद्र सैनी की अध्यक्षता में संत महापुरूषों की याद में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै, जोकि प्रशंसनीय हंै। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य डा. सुमित सैनी व सूर्यांश सोलर के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र रावत ने संयुक्त रूप से बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण, रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, जूते व जुराबों का वितरण किया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया गया था, जिसके तहत संस्था की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर 1100 पौधे लगाए गए। यही नहीं पौधों की सार-संभाल भी संस्था सदस्यों द्वारा बखूबी की जा रही है। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को जर्सियां वितरित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, निजी सचिव धर्मवीर, अध्यापक अनिल बैनीवाल, अध्यापिका सुनीता, बसंता देव सहित अन्य स्टाफ व संस्था सदस्य उपस्थित थे।
बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा संत-महापुरूषों की याद में करवाए जा रहे कार्यक्रम प्रशंसनीय: कुलगुरु
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026