Home » हरियाणा » माता की पुण्यतिथि पर हरिभोजन में करवाया भंडारा

माता की पुण्यतिथि पर हरिभोजन में करवाया भंडारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
134 Views

सिरसा। शहर निवासी भीम सिंगला ने अपनी माता स्व. लीलावती की पुण्यतिथि पर अरोड़वंश चौक, सिरसा स्थित हरिभोजन पर लंगर भंडारा करवाया। लंगर-भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर भीम सिंगला ने कहा कि भूखे को भोजन सबसे बड़ी सेवा है। अपने परिजनों की याद में इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हंै। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की याद में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से जरूरतमंदों की मदद तो होती ही है, साथ ही पूर्वजों की आत्मा को भी शांति मिलती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बजाय फिजूलखर्ची के इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजली दें। इस मौके पर प्रेम गुप्ता, अंजनी कनोडिया, कीर्ति गर्ग, हीरा लाल शर्मा, अमित गाबा, नरेश जिंदल, सुशील चौधरी, महेश सिंगला, पारुल सेठी, भूपेश सिंगला, अर्चित सिंगला सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *