103 Views
सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार पुलिस व पब्लिक के बीच और अधिक मधुर संबंध स्थापित करने तथा नशे व अपराधों पर और अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए एएसपी फैसल खान ने अनाज मंडी ऐलनाबाद के एसोसिएशन के पदाधिकारियों व आमजन आमजन के साथ जनसंवाद स्थापित कर नशे जैसी सामाजिक बुराई तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग की अपील की ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त बनाया जा सके । उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन के साथ और अधिक समन्वय स्थापित कर उनसे महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर समाज से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करना तथा अपराधों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है । उन्होंने कहा कि आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना पुलिस का परमदायित्व है,परंतु आमजन के सहयोग से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई तथा अपराध एवं अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़ तोड़ कार्रवाई कर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही । यदि आपके आस-पास कोई व्यक्ति नशा बेचता है,या नशे का आदि है तो ऐसे व्यक्ति की सूचना पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते नशे से पीड़ित व्यक्ति को दवाईयां दिलाकर उसे समाज की मुख्यधारा में लाया जा सकें । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करें । इसके अलावा सड़क पर निकलते समय ट्रिपल राइडिंग,बिना नंबर प्लेट व बिना हेलमेंट के वाहन न चलाएं क्योंकि ऐसा करने से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हो । इसलिए वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की कड़ाई से पालन करें तथा सर्दी के मौसम में दुर्घटना से बचने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं । उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि छोटे-मोटे झगड़ों को पंचायती स्तर पर निपटाने का प्रयास करें ताकि लोगों में भाईचारा मजबूत रहे । इसके अलावा यदि आप शहर/गांवों में रहते हो तो आपसी सहमति से ठीकरी पहरा भी लगवाना सुनिश्चित करें । यदि रात्रि के समय में कोई संदिग्ध किस्म की वस्तू,व्यक्ति,वाहन अथवा कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते हुए उचित कार्रवाई की जा सके । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैसल खान ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया है कि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाने के लिए जन सहोयग जरुरी है
Post Views: 70



