Home » हरियाणा » रानियां थाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले के सप्लायर दबोचा ।

रानियां थाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले के सप्लायर दबोचा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
127 Views
सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की रानियां थाना पुलिस ने हजारों रुपए की 7 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामलें में सप्लायर आरोपी को रानियां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि जिला एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रानियां के वार्ड नंबर 9 सुल्तानपुरिया रोड़ से एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपी की पहचान कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । जांच के दौरान रानियां थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्करी में संलिप्त आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ अबू पुत्र कृष्ण लाल निवासी रानियां को रानियां क्षेत्र से काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *