Home » हरियाणा » अपराधिक रिकार्ड खंगाले पर गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी व अवैध हथियार सप्लाई के तीन मामले दर्ज :- एसपी दीपक सहारन ।

अपराधिक रिकार्ड खंगाले पर गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी व अवैध हथियार सप्लाई के तीन मामले दर्ज :- एसपी दीपक सहारन ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
133 Views
सिरसा….. पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा 5 नंवबर से लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मामलों में वांछित आरोपी को राजस्थान की गंगानगर जेल से प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन ने बताया कि अगस्त 2025 में सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने हुडा सेक्टर सिरसा क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर अवैध हथियार सहित आरोपी विकास कुमार उर्फ विकी को काबू कर सिविल थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सिविल लाइन थाना को सौंपी थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में एक सप्लायर आरोपी की पहचान कर ली थी । पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी दलवीर उर्फ बलवीर पुत्र मिट्ठू निवासी गांव जांडवाला जिला सिरसा को राजस्थान की गंगानगर जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लेकर गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही पूछताछ के दौरान अवैध हथियार के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का अपराधिक रिकार्ड खंगाला गया तो उसके खिलाफ सिरसा में अवैध हथियार व राजस्थान में नशा तस्करी के दो मामले दर्ज होने पाए गए हैं । उन्होने बताया की ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सिरसा पुलिस लगातार वांछित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं,कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों की धर पकड़ तेज करें अपराधियों की असली जगह जेल है,आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *