Home » हरियाणा » धरनारत लोगों ने की विधायक गोकुल सेतिया से मुलाकात

धरनारत लोगों ने की विधायक गोकुल सेतिया से मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
133 Views

कमेटी से बात हुई है, मसला जल्द हल करवाएंगे: सेतिया
सिरसा, 29 नवंबर। श्री गौशाला परिसर में प्राचीन शिव मंदिर में लगे शिवलिंग को हटाए जाने के विरोध में श्रद्धालुओं द्वारा गौशाला के बाहर दिया जा रहा धरना आज सातवें दिन में प्रवेश कर गया। आज धरने से पूर्व श्रद्धालु विधायक गोकुल सेतिया से उनके निवास पर मिलने पहुंचे।
गोकुल सेतिया से मंदिर विवाद के मसले पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने यहां आए लोगों की बात को गौर से सुना और कहा कि कमेटी से बात करके मंदिर को वहीं स्थापित करवाएंगे। विधायक गोकुल सेतिया ने डीएमसी से भी बात की। श्रद्धालुओं ने गोकुल सेतिया का उनकी बात सुनने के लिए आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि श्री गौशाला परिसर में बने शिव मंदिर से शिवलिंग हटाए जाने के बाद यहां तनातनी का माहौल बना हुआ है। शिव मंदिर के श्रद्धालु शिवलिंग को यहां फिर से स्थापित किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार के नाम पर लोगों की आस्था के केंद्र शिवलिंग को यहां से हटाकर भावना से खिलवाड़ किया गया है।
आज धरने में शिव मंदिर स्थापित करने वाले परिवार के सदस्य भवानी शंकर, पूर्व नगर पार्षद सुशील सैनी, लायंस क्लब के सदस्य, लायंस क्लब सिरसा ग्रेस के प्रधान सुशील गोयल, एडवोकेट आनंद गोयल, रमेश चौधरी, संदीप गोयल, भालचंद, अजय गुप्ता, संजय बंसल, राजकुमार वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शरीक हुए। उन्होंने धरने को तर्कसंगत और जायज बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *