Home » हरियाणा » जेजेपी को सत्तासीन करने का मार्ग प्रशस्त करें युवा: दीपक मलिक

जेजेपी को सत्तासीन करने का मार्ग प्रशस्त करें युवा: दीपक मलिक

Facebook
Twitter
WhatsApp
115 Views

बोले, इनसो पदाधिकारी 7 दिसंबर की जुलाना रैली का जन जन को दें निमंत्रण
सिरसा। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक ने कहा कि प्रदेश में आज युवाओं के भविष्य को किस प्रकार अंधकार में धकेला जा रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। इस समय युवाओं के साथ-साथ सभी वर्गों के कल्याण केवल जननायक जनता पार्टी में ही निहित हैं। इसलिए बेहतर होगा कि जुलाना में 7 दिसंबर को जेजेपी के 8वें स्थापना दिवस पर प्रदेशभर के युवा मौजूदा सरकार के खिलाफ हुंकार भरें व जेजेपी को सत्तासीन करने का मार्ग प्रशस्त करें। वे शनिवार को जेजेपी के जिला कार्यालय में इनसो व बाई गु्रप सिरसा के पदाधिकारियों व सदस्यों की अहम बैठक को संबोधित कर रहे थे। इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक ने भी इनसो पदाधिकारियों व सदस्यों से जेजेपी के स्थापना दिवस पर जुलाना में होने वाली रैली के लिए घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण देने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान में प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा में आज शिक्षा की हालत दयनीय है। प्रदेश के सभी कॉलेज व यूनिवर्सिटी में प्राध्यापकों की कमी है। स्कूलों में 60 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। विश्वविद्यालयों में केवल रिसर्चर के भरोसे ही शिक्षा दी जा रही है। प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में नियमित शिक्षकों की जरूरत है और ऐसे में विद्यार्थियों के रिसर्च वर्क प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सदैव छात्र हितों में संघर्ष किया है और यही वजह है कि आज पूरे हरियाणा में इनसो की खास पहचान है। उन्होंने इनसो संगठन के शीघ्र विस्तार की बात कही। दीपक मलिक ने कहा कि केवल चौधरी देवीलाल की सोच पर आधारित जेजेपी में ही आम छात्र राजनीति में केवल छात्र राजनीति के माध्यम से आ सकते हैं और छात्र राजनीति के शिखर पर पहुंच सकते हैं। इस दौरान जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी इनसो पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जेजेपी ही सही मायने में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए संजीदा है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के दिशा निर्देशों पर इनसो न केवल हरियाणा बल्कि राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी छात्र राजनीति में अपना खास मुकाम रखती है। इससे पूर्व बाईग्रुप के जिला प्रधान धीरा सिंह, रणदीप सिंह मट्टदादू, युवा नेता हरप्रीत साहुवाला, प्रदेश सचिव अमन गिल, जिला प्रभारी युवा शांतनु गोदारा, दीपक शर्मा, गुरशनित गिल, जगजीत सिंह गिल सहित छात्र नेताओं ने भी एक स्वर में आगामी 7 दिसंबर को जेजेपी की जुलाना को होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक के दौरान जेजेपी जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices