Home » हरियाणा » सिरसा। प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ हर क्षेत्र में पूरी तरह नाकारा साबित हुई है। पिछले 11

सिरसा। प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ हर क्षेत्र में पूरी तरह नाकारा साबित हुई है। पिछले 11

Facebook
Twitter
WhatsApp
74 Views
साल के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था निम्नस्तर पर पहुंच गई है और वर्तमान में प्रदेश के ऐसे हालात हैं कि गुंडा तत्व नंगे नाच रहे हैं और सरकार तालियां पीट रही है। जारी बयान में मोहित ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में बेटियों से निर्ममता पूर्वक बलात्कार हो रहे हैं और इस प्रकार की घटनाएं हर रोज बढ़ती जा रही हैं। कानून के रखवाले बहन-बेटियों की रक्षा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मोहित शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हंै और आम आदमी का जीना दुश्वार हो चुका है। उन्होंने कहा कि विकास का दम भरने वाली भाजपा सरकार में केवल गुंडातत्वों का ही विकास हो रहा है और आम आदमी पूरी तरह से आहत है। दूसरी तरफ मंहगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि डीजल व पैट्रोल के मूल्यों में बढ़ौतरी होने से आम आदमी को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, क्योंकि तेल के दामों के बढऩे से माल ढुलाई करने वाले वाहनों के किराए बढ़ गए हैं और उनका भार भी उपभोक्ताओं पर पडऩे से महंगाई दिनोंदिन आसमान को छू रही है। ऐसे हालातों में आम आदमी द्वारा अपने परिवार का पालन पोषण करना परेशानियों का सबब बना हुआ है। मोहित शर्मा ने कहा कि कृषि का काम किसानों के लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कमजोर माली हालत के चलते किसान पहले ही दिक्कतों में है और ऊपर से सरकार की नीतियों ने किसानों का जीना दुश्वार कर दिया है। मोहित ने जनमानस का आह्वान किया कि वे इन तमाम परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस के झंडे तले एकजुट हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices