Home » हरियाणा » महिलाओं के लिए उम्मीद बनकर उभरी लाडो लक्ष्मी योजना: विमला सिंवर

महिलाओं के लिए उम्मीद बनकर उभरी लाडो लक्ष्मी योजना: विमला सिंवर

Facebook
Twitter
WhatsApp
86 Views

सिरसा। नमो ड्रोन दीदी मोदी से सम्मानित हरियाणा की पहली महिला, समाजसेवी व आरएसएस की सेविका विमला सिंवर ने प्रदेश सरकार द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किश्त जारी करने पर कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान को लेकर गंभीर है और लगातार इस दिशा में प्रयास तीव्र गति से जारी है। जारी बयान में विमला सिंवर ने कहा कि दूसरी किश्त की राशि से प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभांवित हुई है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है, क्योंकि इस राशि से महिलाएं अपना कोई भी काम आसानी से कर सकेंगी। वहीं सरकार इस योजना में बदलाव को लेकर भी विचार कर रही है और इस योजना की राशि साल में दो किश्तों में एक साथ देने की तैयारी कर रही है, ताकि महिलाएं अपना कोई व्यवसाय या कोई अन्य काम शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच हर भारतीय के जीवन को संवार रही है। सरकार द्वारा पूर्व में नमो ड्रोन दीदी आत्म निर्भर, 33 प्रतिशत महिला सशक्तिकरण को आरक्षण देने, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, जन धन योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटी मिशन, उज्ज्वला योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं, बल्कि हर गरीब, किसानए महिला और युवाओं के जीवन में खुशियां और उम्मीदें लेकर आई हैं। सिंवर ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices