Home » हरियाणा » बिजली तार चोरी की वारदात सुलझी,एक आरोपी काबू ।

बिजली तार चोरी की वारदात सुलझी,एक आरोपी काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
114 Views
सिरसा……. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए,जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक सिरसा क्षेत्र स्थित कीर्त पैलेस से 300 फुट बिजली तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक सेक्टर 19 हुड्डा से गिरफ्तार । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कीर्त पैलेस के मैनेजर साहिल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी पीपल वाला मोहल्ला नजदीकी हनुमान मंदिर सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बीती 04 दिसंबर की रात्रि को कुछ अज्ञात युवकों ने कीर्त पैलेस महाराणा प्रताप चौक सिरसा से 300 फुट बिजली का तार चोरी करके मौका से फरार हो गए थे । उन्होने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन सिरसा में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पूछताछ के दौरान आरोपी के एक अन्य साथी की भी पहचान कर ली गई है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही है । गिरफ्तार किए गए गए युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *