युवा ग्राम पंचायत में विभिन्न बिंदुओं के 100 अंक निर्धारित: बराच
सिरसा। जिला के सात विद्यालयों में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत का आयोजन 11 दिसंबर से 20 दिसंबर तक किया जाएगए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डिग डाइट के डी यू आर यू विग के इंचार्ज प्रवक्ता अनिल बिश्नोई ने बताया कि इस कार्यक्रम में खंड स्तर पर विजेता स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिया खेड़ा, खैरेकां, नेजाडेला खुर्द, भड़ोल्यांवाली, अबूब शहर, पिपली, मिठी सुरेरां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होगी। जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत के इस कार्यक्रम में प्रवक्ता जगदीश बराच को ऑब्जर्वर लगाया गया है तथा न्यायिक समिति सदस्य के तौर पर प्रवक्ता हेमराज व प्रवक्ता सुरेश शर्मा को लगाया गया है। कार्यक्रम के ऑब्जर्वर प्रवक्ता जगदीश बराच ने बताया कि युवा पंचायत के कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इनमें कवरेज ऑफ थीम के 30 अंक, प्रस्तुतीकरण के 25, दर्शकों, ग्राम पंचायत, ग्राम सभा के व अन्य शिक्षित व्यक्ति और स्कूल प्रबंधन समिति के उपस्थिति के लिए 20 अंक होंगे और इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगा रिफ्लेक्शन ऑफ लाइफ स्किल यानी विद्यार्थियों ने क्या सीखा, अपने अनुभव,, व्यवहार और आचरण में कितना महसूस किया। इस युवा पंचायत के माध्यम से गांव की चुनाव प्रणाली काम करने के तरीके पंचायत के काम करने के तरीके समस्या समाधान के तरीके व तर्क के साथ अपनी बात रखने में कितने निपुण हैं आदि बातों के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं।
जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत का आयोजन 11 दिसंबर से
Facebook
Twitter
WhatsApp



