Home » हरियाणा » मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुद्धा मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू ।

मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुद्धा मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
184 Views
सिरसा ………पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को किसान चौक सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमेश ने बताया कि खन्ना कॉलोनी सिरसा निवासी दीपक कुमार पुत्र नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 5 दिसंबर 2025 की शाम को रेलवे पार्क सिरसा के सामने मोटरसाइकिल खड़ा कर किसी काम के सिलसिले में गया हुआ था । कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना सिरसा में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर जांच एबीवीटी स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एबीवीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नरसी पुत्र लीलू राम निवासी गांव दड़बा कलां जिला सिरसा को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित किसान चौक सिरसा क्षेत्र से काबू कर मोटरसाइलि व आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतू सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया गया है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *