Home » हरियाणा » डाइट स्टाफ सदस्यों ने किया शोक व्यक्त

डाइट स्टाफ  सदस्यों ने किया शोक व्यक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
227 Views

डिंग मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग के प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र नूनिया के पिता श्री रणपत राम नूनिया का गत दिवस निधन हो गया। उनकी आयु 87 वर्ष थी। श्री नूनिया राजस्थान शिक्षा विभाग से वर्ष 1996 में बीकानेर से जिला शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन, अनुकरणीय और समर्पित योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल तथा जननायक जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। निधन की सूचना पर सिरसा की जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डा. विजय लक्ष्मी, हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी वेद दहिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह सिंहमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, कृष्ण लाल, कैथल जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, डाइट मताना प्रिंसिपल विनोद श्योराण सहित अनेक शिक्षाविदों, संस्थान प्रमुखों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, निजी स्कूल संघों एवं समस्त डाइट स्टाफ  सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रकृति से कामना की। उनकी रस्म पगड़ी 19 दिसंबर 2025 को आदमपुर में शिव कॉलोनी में स्थित उनके निवास स्थान नूनिया निवास पर अयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *