Home » हरियाणा » नितिन नबीन का कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन भाजपा की योग्यता-आधारित राजनीति का सशक्त उदाहरण: एडवोकेट यतींद्र सिंह

नितिन नबीन का कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन भाजपा की योग्यता-आधारित राजनीति का सशक्त उदाहरण: एडवोकेट यतींद्र सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
213 Views

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी सिरसा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो परिवारवादी राजनीति से ऊपर उठकर परिश्रम, योग्यता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को ही नेतृत्व का आधार बनाती है। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना इसी सिद्धांत का सशक्त उदाहरण है, जहां एक जमीनी, सक्षम और समर्पित कार्यकर्ता को उसकी निरंतर मेहनत और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की संगठनात्मक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि अत्यंत प्रेरणादायी रही है। उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अनुशासनए पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद के माध्यम से अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनका अनुभव, ऊर्जा और संगठन के प्रति निष्ठा निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की कार्य प्रणाली सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित है, जो आज देश की राजनीति में एक आदर्श बन चुकी है। भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा, संगठन और राष्ट्र सर्वोपरि हैं और यही कारण है कि पार्टी निरंतर सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही है। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने हेतु यह दूरदर्शी निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होगी तथा राष्ट्र सेवा के अपने संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। अंत में उन्होंने कहा कि संपूर्ण सिरसा भाजपा परिवार की ओर से नितिन नबीन को उनके नव पद ग्रहण पर हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices