189 Views
सिरसा……….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की डिंग थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2021 में गांव कोटली में स्थित एक घर से लाखों रुपए का 10 तोले सोने के आभूषण चारी की वारदात को अंजाम देने वाले चार साल से वांछित आरोपी को डिंग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव कोटली निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था । सांय के समय वापस घर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था । घर में रखी अलमारी वगैरा चेक की तो उसमें से 10 तोले सोने के आभूषण किसी अज्ञात युवकों द्वारा चोरी करना पाया गया । डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर वर्ष 2021 में चोरी का मामला दर्ज कर जाचं शुरु की गई थी । जांच के दौरान डिंग थाना पुलिस ने आरोपी को चोरी के मामलें में गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर दिया था । उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति को माननीय अदालत से जमानत मिलने के बाद कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नही आया । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी जगदीश चंद्र उर्फ जग्गी को 4 अक्तूबर 2023 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई थी । थाना प्रभारी ने बताया कि डिंग थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश चंद्र उर्फ जग्गी पुत्र मदन लाल निवासी गांव कोटली को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया है,जंहा से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है ।
Post Views: 154



