Home » हरियाणा » एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम लाखों रुपए की 20 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक दबोचा ।

एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम लाखों रुपए की 20 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक दबोचा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
234 Views

 

सिरसा…….पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव रघुआना क्षेत्र में एक युवक को लाखों रुपए की 20 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमेश सिंह ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गांव रघुआना की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को गांव रघुआना की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने गांव रघुआना निवासी धर्मप्रीत सिंह उर्फ धरमू पुत्र जगपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 20 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की । एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर जांच बड़ागुढा थाना पुलिस को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *