डॉ. रक्षित बोले, खेल गतिविधियां रखती हैं शरीर को स्वस्थ
रोचक मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने दिया खेल भावना, अनुशासन का परिचय
सिरसा। राजेंद्रा इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और जोश के साथ आरंभ हुआ। इस खेल महोत्सव का आयोजन संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट प्रतीक गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता, डॉ. रक्षित अग्रवाल एवं पवन बागला के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल मशाल प्रज्जवलन व अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। मुख्यातिथि डॉ. रक्षित अग्रवाल ने इस दौरान खिलाडिय़ों से कहा कि नियमित खेल गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि गंभीर बीमारियों से बचाव में भी सहायक होती हैं। उन्होंने युवाओं को संतुलित जीवनशैली अपनाने और खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता ने जहां खिलाडिय़ों को खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया वहीं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। इस अवसर पर संस्थान की काउंसलर एकता कालरा, नर्सिंग प्राचार्या कुलविंद्र कौर, डॉ. राम, कुलवंत सिंह, परवरिश कंबोज, धीरज कंबोज आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
बॉक्स
ये रहे पहले दिन के मुकाबले
खेल महोत्सव के पहले दिन सबसे पहले क्रिकेट में फार्मेसी कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं के बीच रोचक मुकाबला खेला गया, जिसमें नर्सिंग विभाग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फार्मेसी की छात्राओं को पराजित कर मैच जीत लिया। उसके बाद 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में तमन्ना ने पहला, पूनम ने दूसरा व नीलम ने तीसरा स्थान हासिल किया वहीं लडक़ों के वर्ग में मोहित ने पहला, संदीप ने दूसरा व अंशमीत तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल ऑफ नर्सिंग की लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान सुनंदा ने पाया जबकि स्माइल व पिंकी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में शतरंग मुकाबले में नीतू ने पूनम को हराकर पहला स्थान हासिल किया वहीं कैरम में राधिका एवं पायल की जोड़ी ने नवदीप व अर्पण की जोड़ी को पराजित किया।
राजेंद्रा इंस्टिट्यूट में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव आरंभ
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026