नगर परिषद चेयरमैन श्री शांति स्वरूप भट्टी द्वारा वार्ड नंबर 13 में विकास कार्यों की एक और सौगात दी जा रही है। वार्ड में तक़रीबन 73 लाख रुपये की लागत से क्षेत्र की 10 से जयदा गलियों के निर्माण कार्य का शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा।
इन गलियों के निर्माण के लिए वार्ड पार्षद श्री मनीष कुमार द्वारा नगर परिषद में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। स्वीकृति मिलने के उपरांत नगर परिषद चेयरमैन श्री शांति स्वरूप भट्टी ने संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।
निर्माण होने वाली प्रमुख गलियों में रूप नगर की 6 गलियों के अतरिक्त
—अमरनाथ डेरा वाली गली,
झुंटरा फार्म वाली गली,
नटर रोड से रूप नगर तक की गली सहित अन्य गलियां शामिल हैं।
स्थानीय निवासियों ने इस विकास कार्य के लिए नगर परिषद चेयरमैन एवं वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गलियों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा जनसुविधाओं में सुधार आएगा।



