Home » हरियाणा » एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने लाखों रूपए की 17 ग्राम 123 मिलीग्राम हेरोइन बरामद,दो युवकों काबू किया ।

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने लाखों रूपए की 17 ग्राम 123 मिलीग्राम हेरोइन बरामद,दो युवकों काबू किया ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
195 Views

सिरसा….पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़-तोड़ कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी के तहत जिला की एंटी नारकोंटिक्स सेल की दो पुलिस टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से दो युवकों को काबू कर उनके कब्जा से लाखों रूपए की 17 ग्राम 123 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सेल प्रभारी ने बताया की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान कांडा कॉलोनी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक चिराग पुत्र लालचंद निवासी थेहड़ मोहल्ला मोचियांवाली गली रानिंया रोड सिरसा को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 12 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में नारकोटिक्स सेल की दूसरी पुलिस टीम ने सच्चा सौदा मोहल्ला रानियां क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक गुरपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी सच्चा सौदा मोहल्ला वार्ड नंबर 9 रानियां को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 5 ग्राम 75 मिलीग्राम ग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices