Home » हरियाणा » सरकार की गलत नीतियों से किसान व आढ़ती बुरी तरह से परेशान है – बजरंग गर्ग

सरकार की गलत नीतियों से किसान व आढ़ती बुरी तरह से परेशान है – बजरंग गर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
198 Views

सरकार द्वारा आढ़तियों का 275 करोड़ रूपये कमीशन अभी तक ना देने से व्यापारियों में नाराजगी है – बजरंग गर्ग
सरकार ने किसान का धान व बाजरा दोनों ही एमएसपी पर खरीद नहीं किया – बजरंग गर्ग
सरकार को झूठी घोषणा करने की बजाय अनाज की खरीद आढ़तियों के माध्यम से एमएसपी पर करनी चाहिए – बजरंग गर्ग

पंचकुला – व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में सैक्टर 20 हुई। इस मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा यह कहा कि हरियाणा में 24 फसले एमएसपी पर खरीद की जा रही है। यह ब्यान किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाली बात है। जबकि सरकार की गलत नीतियों से किसान व आढ़ती बुरी तरह से परेशान है। सरकार किसान का धान व बाजरा दोनों ही एमएसपी पर खरीद नहीं की। जबकि धान का एमएसपी 2389 रूपये था। मगर किसान का धान 1500 रूपये से लेकर 1750 रूपये प्रति क्विंटल तक बिका नमी के नाम पर 600 रूपये से 700 रूपये प्रति क्विंटल तक किसानों के रूपये काटे गए। इसी प्रकार बाजरे की एमएसपी 2775 रूपये है मगर बाजरा 1400 रूपये से लेकर 1900 रूपये प्रति क्विंटल तक किसान का खरीद गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि अब मण्डियों में नरमा की खरीद शुरू है। नरमे की एमएसपी 7860 रूपये है मगर किसान का नरमा मण्डियों में 5000 रूपये से लेकर 6500 रूपये प्रति क्विंटल तक रूल रहा है। सरकार को झूठी घोषणा करने की बजाय अनाज की खरीद आढ़तियों के माध्यम से एमएसपी पर करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा में अनाज खरीद का भुगतान 48 घंटों में होता है जो ब्यान झूठ का पुलिंदा है। हकीकत में किसानों की जल्दी से फसल की खरीद व मण्डियों से उठान तक नहीं होता किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक मण्डियों में धक्के खाने पड़ते है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी धान खरीद के लगभग 275 करोड़ आढ़तियों का कमीशन सरकार की तरफ आज भी बाकी है। सरकार द्वारा आढ़तियों का 275 करोड़ रूपये कमीशन अभी तक ना देने से नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में करोड़ों-अरबों रूपये का धान व बाजरा खरीद में सरकार के चहेतों द्वारा घोटाला किया गया है। जिसकी हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच होनी चाहिए ताकि असली दोषियों को पकड़ा जा सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, प्रदेश सचिव दर्शन बंसल, अम्बाला जिला प्रधान निरू बढ़ेरा, प्रदेश प्रवक्ता राजीव गुप्ता कैथल, प्रदेश युवा सचिव कृष्ण कुमार, प्रदेश सहसचिव संजय मलिक, सुशील मित्तल, कृष्ण गुप्ता पंचकुला, यमुनानगर जिला प्रधान अनिल भाटियां आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices