Home » हरियाणा » पी.ओ. स्टाफ सिरसा पुलिस टीम ने चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े को दबोचा ।

पी.ओ. स्टाफ सिरसा पुलिस टीम ने चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े को दबोचा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
225 Views

 

सिरसा……….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ पी.ओ.स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को गांव खाजाखेङा क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पी.ओ.स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपियों को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नही आया । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी जय कुमार को 25 अगस्त 2025 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच पी.ओ. स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी । पी.ओ. स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पी.ओ. स्टाफ की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जय कुमार पुत्र छबिला राम निवासी गांव खाजाखेङा जिला सिरसा को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *