Home » सिरसा » भूमिहीन जरूरतमंद परिवारों को प्लॉट देने का निर्णय सराहनीय: प्रदीप रातुसरिया

भूमिहीन जरूरतमंद परिवारों को प्लॉट देने का निर्णय सराहनीय: प्रदीप रातुसरिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
193 Views

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के भूमिहीन जरूतमंद परिवारों को सरकार द्वारा जल्द ही 100-100 गज के प्लाट आबंटित किए जाने के फैसले को वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने सराहनीय कदम बताया है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि प्रदेश के इन 7 हजार प्लाटधारकों को सरकार द्वारा पीएम आवास योजना के साथ जोडक़र मकान निर्माण के लिए तय राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत करीब 15 हजार 500 परिवारों को 30 गज का प्लाट देने का काम किया है। शीघ्र ही शहरी आवास योजना के तहत योग्य प्रार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 30-30 गज के प्लाट आबंटित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही युवाओं के लिए विभिन्न पदों के लिए सरकारी भर्तियां निकाल कर नौकरियां देंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में मुख्यमंत्री ने वायदा किया था कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। तीसरी बार सरकार बनने के बाद सबसे पहले युवाओं को किए हुए वायदे को पूरा किया है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब 25 हजार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के एक साथ योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली हो। रातुसरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से किए हुए अपने वायदे को पूरा करते हुए सभी 24 फसलों पर एमएसपी लागू किया है, ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। कुछ समय पहले हुए जलभराव के कारण फसलों के खराबे का किसानों के खाते में 116 करोड रुपए भेजा गया है। इसी दौरान कुछ किसानों की बाजरा की फसल प्रभावित हुई थी, जिस पर भावांतर भरपाई योजना के तहत 430 करोड़ रुपए प्रदेश के किसानों के खाते में भेजे गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह देने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना आरंभ की गई हैए जिसके तहत प्रदेश की 10 लाख महिलाओं को दो किस्तें दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक एक-एक कर सभी वायदे पूरे कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices