सिरसा- व्यापारी प्रतिनिधियों की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में व्यापारियों की समस्या पर विचार किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा अपराध का अड्डा बनने के साथ-साथ खुलेआम नशा बिक रहा है। हरियाणा में व्यापारी व उद्योगपतियों के साथ हर रोज लूटपाट, फिरौती, हत्याओं की वारदातें हो रही है। चोरियों की तो बाढ़ आ चुकी है। सरकार व पुलिस प्रशासन हरियाणा में अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। हरियाणा में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने की जरूरत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में नशे का व्यापार पूरी तरह से फल फूल रहा है। प्रदेश में खुलेआम नशा बिक रहा है। यहां तक की नशा कॉलेज के अंदर व बाहर तक बिक रहा है। हरियाणा में नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। सरकार को नशे पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। जो हरियाणा नशे की चपेट में आ चुका है उस नशे से हरियाणा को बचाया जा सके। हरियाणा में नशा बढ़ने का मुख्य कारण बेहताशा बेरोजगारी है। सरकार को बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि व्यापार व उद्योगों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार मिल सकें। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सुभाष सलूजा को रानियां के मुख्य संरक्षक व सिरसा जिला उप प्रधान और रानियां शहरी प्रधान सोनू ग्रोवर को बनाया। इस अवसर पर सिरसा जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, पीशोरी लाल चुघ, संदीप बिश्नोई, ईश्वर गोयल, रमेश गोदारा, आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।
हरियाणा में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है- बजरंग गर्ग
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026