Home » हरियाणा » रानियां क्षेत्र के गांव बणी की गौशाला से सिलेंडर व नगदी चोरी की गुत्थी सुलझी,तीन आरोपी काबू ।

रानियां क्षेत्र के गांव बणी की गौशाला से सिलेंडर व नगदी चोरी की गुत्थी सुलझी,तीन आरोपी काबू  ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
234 Views

सिरसा……. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर ऑपरेशन
हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा
रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते गांव करीवाला में गौशाला से हुई
नगदी में सिलेंडर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी सब
इंस्पेक्टर गुरमिंदर सिंह ने बताया कि गांव करीवाला गौशाला के प्रधान
बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 17 दिसंबर 2025 की
रात्रि को कुछ अज्ञात युवक गांव बणी की गौशाला मे घुसकर एक सिलेंडर व
गल्ले से करीब 1700 रुपए की नगदी चोरी कर मौका से फरार हो गए थे ।
रानिंया थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रानियां
थाना  में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई
थी । जांच के दौरान रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी की एक टीम ने
महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में
संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए युवकों की
पहचान दोलत राम पुत्र जगदीश चंद्र , अजय सिंह पुत्र धर्मपाल व दीपक उर्फ
बिल्लु पुत्र धर्मपाल निवासियांन गांव बणी जिला  सिरसा के रुप में हुई है
। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के निशान देही पर
चोरी की राशि व सिलेंडर बरामद कर लिया गया है । थाना प्रभारी ने बताया कि
गिरफ्तार किए गए गए तीनो युवको को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल
भेजे गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *