Home » हरियाणा » 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक युवक को किया काबू ।

6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक युवक को किया काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
228 Views

 

सिरसा—- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान रानियां क्षेत्र से एक युवक से 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान कुलदीप पुत्र दयाल सिंह निवासी चंडीगढ़िया मोहल्ला गांव बणी जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान चंडीगढ़िया मोहल्ला गांव बणी के पास मौजूद थी । इस दौरान गांव बणी की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रानियां को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *