Home » हरियाणा » सांसद कुमारी सैलजा ने जताया शोक

सांसद कुमारी सैलजा ने जताया शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
215 Views

सिरसा। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह (बग्गा नंबरदार) के पिता सुखदेव सिंह निवासी ओढां का 27 दिसंबर को निधन हो गया था। सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने स्व. सुखेदव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परमपिता परमात्मा से अरदास की कि पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। सांसद ने कहा कि मिलनासर स्वभाव के धनी सुखदेव सिंह का अकस्मात इस संसार से जाना समाज के अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. सुखदेव सिंह सामाजिकता व धार्मिकता की प्रतिमूर्ति थे। समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत स्व. सुखदेव सिंह ने हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की। यही नहीं धार्मिकता के क्षेत्र में भी वे सदैव अग्रणी रहे। इसके साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप नेहरा ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *