Home » हरियाणा » खाजा खेड़ा रोड़ पर स्थित लोहे की फैक्ट्री से स्कूटी व लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू ।

खाजा खेड़ा रोड़ पर स्थित लोहे की फैक्ट्री से स्कूटी व लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू । 

Facebook
Twitter
WhatsApp
235 Views

 

 पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद,एक अन्य आरोपी की पहचान ।
सिरसा….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिला की सदर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खाजा खेड़ा रोड़ पर स्थित लोहे की फैक्ट्री से स्कूटी,लैपटॉप व एलसीडी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्ट्री संचालक यश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 30 दिसंबर की रात्रि को कुछ अज्ञात युवकों ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर फैक्ट्री के अंदर घुस गए में और फैक्ट्री के अंदर बने मकान से लैपटॉप,एलसीडी व स्कूटी चोरी कर मौका से फरार हो गए । सदर थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री संचालक की शिकायत के आधार पर सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ स्कूटी,लैपटॉप व एलसीडी चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान सदर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गऊशाला मोहल्ला सिरसा को गऊशाला मोहल्ला सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि आरोपी पवन कुमार से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर कुछ चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है । पुलिस ने पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली है जिसे शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए सदर थाना की पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *