पुलिस ने सुरक्षित यात्रा के लिए जारी की एडवाइजरी ।
धुंध में सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगना
सुनिश्चित करें ताकि अमूल्य जीवन बचाया जा सके :- एसपी दीपक सहारन ।
ट्रैक्टर ट्रॉली व वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर लगाएं बिना, ट्रैफिक
नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश :-
एसपी ।
सिरसा…….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा धुंध व कोहरे का कहर जारी
है,इस मौसम में धुंध वाहन चालकों को काफी प्रभावित करती है,धुंध के कारण
सड़क हादसों का अंदेशा बना रहता हैं । ऐसे सड़क हादसों को रोकने व लोगों
को सुरक्षित सफर के लिए सिरसा पुलिस द्वारा निरंतर सुरक्षा के मद्धेनजर
हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि सड़कों पर चलते समय लोग अपने आप को
सुरक्षित महसूस करें । सिरसा पुलिस ने अब ठंड व कोहरे के मद्धेनजर ओवर
स्पीड और लाइन चेंज कर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के ऊपर पूर्ण
रुप से शिकंजा कसा दिया है,क्योंकि ज्यादातर दुर्घटनाएं वाहनों के लाइन
चेंज,ओवर टेक,ओवर स्पीड की वजह से ही होते हैं । सिरसा पुलिस ने एडवाजरी
के माध्मय से वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों
को पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहनों को चलाने की हिदायत दी है,ताकि लोग
सुरक्षित सफर कर सकें और किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति को रोका जा सके
। इस संबध में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान
सड़क हादसों को लेकर पूरी तरह आगाह करते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव के
चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है । अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी
बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा
सकता है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने विशेषकर धुंध व घने कोहरे से बचने
के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है । घने कोहरे में
सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं यह कोहरे में सड़क पर सुरक्षित
चलने का अच्छा तरीका है,आगे वाले वाहनों से गाड़ी निश्चित दूरी पर रखें
तथा वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखें,क्योंकि ऐसा करने से कोहरे में
रोशनी बिखर जाती और सामने वाला वाहन नजर नहीं आता,इसलिए हेड लाइट को लो
बीम पर रखें ताकि सामने से आने वाले वाहन को देखने में आसानी होगी और
गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी
वाहन मे तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दुर
खड़ा कर उसकी लाईट जलाएं । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ठण्ड व धूंध
के चलते अपने अपने क्षेत्रो में बिशेष सावधानी बरतने को कहा गया है,ताकि
किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना होने पाए । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि
हाइवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से
गाड़ी ड्राईव की जा सकती है, वाहन चलाते समय यदि किसी दिशा में मुड़ना है
तो पहले से इंडिकेटर दें,ताकि दूसरे वाहनों को पता चल सके । धुंध के समय
गाड़ी की हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता
है,क्योंकि सामने से आने वाले वाहनों को फॉग लाईट्स दिखाई नहीं देती,जिस
कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया
कि वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं,क्योंकि यह
धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं । धुंध के मौसम में वाहन चालक
अपने वाहन की गति तेज निर्धारित रखें । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना
प्रभारियों को निर्देश दिया है कि यदि कोई वाहन चालक अपने वाहनों के पीछे
रिफ्लेक्टर लगाए बिना वाहन चलाता हुआ पाया जाता है,तो उसके खिलाफ ट्रैफिक
नियमों की अनदेखी करने के मामले में सख्त कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में
कोई भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करने की चेष्टा न करें । पुलिस
अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सर्दियों व धुंध होने के चलते कई बार
वाहन आपस में टकरा जाते है, इसलिए बिना किसी देरी के तुरंत डायल 112 पर
कॉल कर पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते किसी की कीमती जान को बचाया जा
सके । उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि धुंध के समय
ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल
न करें और न ही शराब पीकर गाड़ी चलाएं । उन्होंने कहा कि पराली या भूसा
से भरे ट्रैक्टर ट्रोली, ट्रक या टैंपो चालक अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर
अवश्य लगाएं अथवा होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा न करें ।
सावधानी व सतर्कता से ही सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है ।
सुरक्षा टिप्स:
निर्धारित सीमा में वाहन चलाएं ,क्योंकि कोहरे में विजिबिलिटी कम होती
है,वाहन चालक स्पीड को कंट्रोल में रखें ।
लाइट्स का सही इस्तेमाल लो-बीम हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स (आगे-पीछे) का
इस्तेमाल करें,हाई-बीम से बचें क्योंकि वे रोशनी को बिखेर देती हैं।
सामने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें,ताकि अचानक ब्रेक लगाने पर
टक्कर न हो ।
शीशे साफ रखें डिफॉगर ऑन करें और वाइपर का इस्तेमाल करें ताकि विंडशील्ड
पर धुंध न जमे और आपको बाहर का साफ दिखे।
ओवरटेक न करें कम विजिबिलिटी के कारण ओवरटेक करने से बचें,क्योंकि सामने
से आने वाले वाहन का पता नहीं चलता ।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें,क्योकिं ऐसे करने से आप
दुर्घटना के शिकार हो सकते हो ।
घना कोहरा होने पर घर से बाहर न निकल,कोहरा खत्म होने का इंतजार करें ।
सड़क के किनारे चलें सड़क के किनारे बनी पटरी (पेंट की लाइन) के साथ
चलें, यह रास्ता दिखाने में मदद करती है ।
क्रूज़ कंट्रोल से बचें धुंध में क्रूज़ कंट्रोल का इस्तेमाल न करें, यह
आपकी प्रतिक्रिया को धीमा कर सकता है।



