Home » हरियाणा » युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें: एडवोकेट यतीन्द्र सिंह

युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें: एडवोकेट यतीन्द्र सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
169 Views

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस पर देश व जिले के समस्त युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक दीप हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में उन्हें प्रेरित करते हैं। एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश-उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। आज के युवाओं को आत्मविश्वासए अनुशासन और कर्तव्यबोध के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन भी हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में युवा दिवस के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को संबोधित करेंगे। यह संबोधन स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को अपनी आंतरिक शक्ति पहचानने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उनका यह कथन कि तुम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हो, आज के युवा वर्ग को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढऩे का संबल देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और नेतृत्व के अवसर प्रदान कर रही है। यदि युवा विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें, तो भारत को पुन: विश्व गुरु बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती। अंत में उन्होंने सभी युवाओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices