Home » हरियाणा » 200 नशीली प्रतिबंधित गोलियां सहित मोटरसाइकिल सवार तीन युवक काबू ।

200 नशीली प्रतिबंधित गोलियां सहित मोटरसाइकिल सवार तीन युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
162 Views

 

सिरसा……….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है,वहीं पर नशे में प्रयुक्त होने वाली नशीली प्रतिबंधित दवाईयां बेचने वालो के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है । सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग थाना क्षेत्र में भावदीन टी पॉइंट पर मौजूद थी । इस दौरान गांव भावदीन की तरफ से मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवान युवक आते दिखाई दिए । उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिस सवार तीनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से नशे में प्रयुक्त होने वाली 200 नशीली प्रतिबंधित गोलियों बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र औम प्रकाश, रमेश कुमार पुत्र बलजिंद्र वासियांन गांव भावदीन व रिंकु पुत्र राम लाल निवासी गांव कोटली,जिला सिरसा के रूप में हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि आगामी कार्रवाई हेतु नशे में प्रयुक्त होने वाली 200 नशीली प्रतिबंधित गोलियों व तीनों आरोपियों को के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच डिंग थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशीली गोलियों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices