Home » हरियाणा » हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर युवक काबू ।

हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
200 Views

 

सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की शहर थाना सिरसा पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर आरोपी को ऑटो मार्केट सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है । गौरतलब है कि बीती 3 जनवरी 2025 को एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिरसा क्षेत्र से आरोपी बिंदु भूषण पुत्र भीम सैन निवासी कीर्ति नगर सिरसा को 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन विक्रम उर्फ विक्की पुत्र सुरेश कुमार निवासी भट्टू मंडी जिला फतेहाबाद से लेकर आया था । शहर  थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान शहर थाना सिरसा पुलिस की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने हेरोइन तस्करी के मामले में संलिप्त सप्लायर आरोपी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र सुरेश कुमार निवासी भट्टू मंडी जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *